logo icon

इन खास तरीकों को अपनाकर आप ब्रेस्ट कैंसर से बचें

About Image
October 25, 2017

इन खास तरीकों को अपनाकर आप ब्रेस्ट कैंसर से बचें

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की शिकायत लगातार बढ़ती जा रही है। अगर आप चाहते हैं कि आप इस खतरनाक बीमारी से बचें रहे तो आपको समय-समय पर खुद अपनी जांच करनी होगी। महिलाएं अक्सर इस बीमारी के प्रति इतनी लापरवाह हो जाती हैं कि उन्हें पता ही नहीं चलता की वो कब इस खतरनाक बीमारी के कब्जे में आ गई। डॉक्टरों की माने तो, अकसर महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर की अंतिम स्टेज में आती हैं। जिसके कारण उनको गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं।

आपको बता दें,पूरी दुनिया में ब्रेस्ट कैंसर का शिकार होने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है और इस बीमारी से भारतीय महिलाएं भी अछूती नहीं हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार भारत के दिल्ली, मुंबई और बैंगलुरू जैसे शहरों में ब्रेस्ट कैंसर का शिकार होने वाली महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ी है। और इस भयानक बीमारी के बढ़ने का मुख्य कारण है इसके प्रति जागरूक न होना। आज हम आपको ब्रेस्ट कैसेर के बारे में जागरूक करने जा रहे हैं। हम आपको ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों के बारे में बताएंगे जिन्हें जानकर और अजमाकर इस जानलेवा वीमारी से बच सकती हैं।

शीशे के सामने देखें

DPMI
Pic Credit: wikihow

आपको अपना थोडी जांच खुद करना चाहिए। अब आप अपने स्तनों को ध्यान से शीशे में देखें की कहीं आपके स्तनों की निप्पल के साइज में कोई फर्क तो नहीं पड़ रहा है। साथ ही ये भी देंखे निप्पल से कुछ निकल तो नहीं रहा है। अगर ऐसा कोई लक्षण आपको लगता है तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

अपने स्तनों की करें खुद जांच

DPMI
pic credit: wikihow

जब भी आप नहाने के लिए जाएं तो अपने स्तनों को अच्छी तरह से दबाकर देखें की कहीं आपको अपने स्तन में किसी तरह की कोई गांठ तो महसूस नहीं हो रही या फिर किसी तरह की कोई दर्द तो नहीं। ऐसा आपको रोज़ाना नहाते समय करना चाहिए। इससे आप इस बीमारी से बचे रहेंगे।

ब्रेस्ट में होते बदलाव के बारे में बात करें

DPMI
pic credit: wikihow

अगर आपके स्तन में लगातार बदलवा हो रहा है तो, खुलकर इस बारे में अपने साथी से बात करें। उनसे पूछे की कहीं उन्हें कोई बदलाव तो नजर नहीं रहा है। थोड़ी सी सर्तकता आपको इस जानलेवा बीमारी से बचा सकती है।

स्तन में गांठ का होना

DPMI
pic credit: wikihow

अगर आपको लगता है की आपके स्तन में किसी तरह की गांठ है तो, ये कैंसर की वजह से भी हो सकता है। आपको समय रहते उस गांठ की जांच करवाना चाहिए। ताकि आप पूरी तरह से संतुष्ठ हो जाये की आपको की बीमारी तो नहीं है।

स्तन से खून निकलना

DPMI
pic credit: wikihow

कभी-कभी देखा गया है की स्तन के निप्पल में से खून का स्त्राव होने लगता है। वैसे ये जरुरी नहीं की हर किसी की साथ हो। ये तो सबसे कम होने वाला लक्षण है। ये बहुत ही कम महिलाओं के साथ होता है। अगर आपको साथ ऐसा कुछ होता है तो आपको इसकी जांच करवानी चाहिये।

ब्रेस्ट में खुजली होना

DPMI
pic credit: wikihow

अगर आपको स्तन में लगातार खुजली हो रही है तो आपको एक बार जरूर स खुजली के बारे में अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिये।क्योकि ये भी ब्रेस्ट कैंसर का एक अहम लक्षण माना जाता है।

Also Read: आधुनिक चिकित्सा जगत में मेडिकल लैब टेक्निशियन का महत्व

 

Recent Blogs

June 05, 2026

The Future of Hospitality in the Age of AI and Automation

Read More
June 03, 2026

Understanding the Psychology of High-Net-Worth Hotel Guests

Read More
June 01, 2026

Hidden Factors Behind the Rise of Autism Diagnoses: Awareness, Criteria & More

Read More
May 29, 2026

Advantages of HEPA Filters in Operation Theatres (OT): Infection Control & Sterility

Read More
May 27, 2026

The Role of Early Diagnosis in Reducing Disease Complications & Improving Outcomes

Read More

DELHI PARAMEDICAL & MANAGEMENT INSTITUTE (DPMI)