logo icon

क्या आपको भी जॉब इन्सेक्युरिटी है? ऐसे करे अपने जॉब को सुरक्षित

About Image
November 30, 2017

क्या आपको भी जॉब इन्सेक्युरिटी है? ऐसे करे अपने जॉब को सुरक्षित: यह बहुत बड़ी हकीकत है कि, कोई भी व्यक्ति जॉब को लेकर सिक्योर नहीं होता है। दुनिया के हर पेशे में लोग हमेशा सर्वाइव करने का तरीका ढूंढते रहते हैं। अगर आपके हिसाब से सेवा उपलब्ध न हो, तो तुरंत आपको बाहर कर दिया जाता है। अगर आप ऑर्गेनाइजेशन को काफी वैल्यू दे रहे हैं और सेवा के लिए उपलब्ध हैं, तो आपको हटाने के लिए उन्हें सोचना पड़ेगा, साथ ही अगर किसी भी संस्था को आपसे बेहतर विकल्प मिल गया है तो वो आपको निकालते हुए एक बार नहीं सोचेगी। ऐसा ही पैरामेडिकल की दुनिया में भी है। पैरामेडिकल की क्षेत्र में जितनी आसानी और जल्दी नौकरी मिलती है। उतनी ही आसानी से आपकी नौकरी जा भी सकती है। मेडिकल लाइन में आपकी नौकरी पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है।

6 Reasons to pursue a Career as Medical Lab Technician

आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हे, अपनाकर आप आपनी नौकरी बचा सकते है।

1.पैरामेडिकल हो या दुनिया की कोई भी नौकरी हो,

अगर आप अपने काम के प्रति वफादार और सजग नहीं हैं, तो आपकी नौकरी पर हमेशा खतरा मंडराता रहेगा। पैरामेडिकल के क्षेत्र में अगर आप जमकर पैसा कमाना चाहते हैं तो आपको रोज अपने आप को निखारना पड़ेगा साथ ही उन सभी चीजों को सीखना पड़ेगा, जो आपको मोटी सेलरी के साथ आपकी नौकरी भी सुरक्षित रख सकें।

2. पैरामेरडिकल के क्षेत्र में एक अच्छे व्यवहार की बेहद जरूरत होती है।

आपके अंदर धैर्य होना भी बेहद जरूरी होता है, इसलिये पैरामेडिक स्टाफ का ऐसा नेचर होना चाहिये, जिससे वो मरीजों से अच्छी तरह से घुल मिल सके और उन्हें इस बात का विश्वास दिला सके कि, उनकी बीमारी इतनी बडि नहीं है जितना वो समझ रहे हैं। विदेशों में पैरामेडिक स्टाफ सबसे ज्यादा भारतीय होता है। उन्हें ये बात अच्छे से पता होती है कि, भारतीयों के अंदर दयाभाव होता है। इसी भावना के चलते उन्हें विदेशों में जाने के अवसर मिलते हैं।

3. पैरामेडिकल स्टाफ का नेचर ऐसा होना चाहिये,

जिससे वो हर व्यकित के साथ जुड़ सके और उन्हें समझ सके। पैरामेडिकल का ये ही नेचर उन्हें आगे तक पहुंचाता था। बिना किसी से भेदभाव के मरीज के साथ अच्छे से रहना, बीमार लोगों को आधी राहत तो ऐसे ही दे देता है।

4. कमजोरियों पर काबू पाकर आप दुनिया की कोई भी चीज पा सकते हैं,

इसलिये हमेशा पैरामेडिक स्टाफ को अपनी कमजोरियों पर काम करना चाहिये, ताकि वो एक मरीज का बेहतर इलाज कर सकें। साथ ही अपनी नौकरी को भी बचा सकें, क्योंकि एक अच्छा व्यावहार हमेशा मुसीबतों से बाहर निकालता है।

5. किसी भी स्थिति में मेडिकल स्टाफ को हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिये।

उनका ये ही व्यवहार उन्हें आगे बढ़ाता है और बीमार लोगों को भी राहत देता है। पैरामेडिकल स्टाफ को माहौल के हिसाब से ढलना आना चाहिये ।

6. डॉक्टर को हमेशा भगवान के बाद दूसरा दर्जा दिया जाता है,

इसलिये एक डॉक्टर से लेकर उसके पैरामेडिकल स्टाफ में अपने मरीज को सुनने की क्षमता होनी चाहिए, तकि वो उनकी परेशानियों को सुन सके और उन्हें मानसिक राहत के साथ शारीरिक राहत भी दे सकें।

अगर आप मेडिकल के क्षेत्र में इन सभी बिन्दुओं पर खरें उतरते हैं, तो आपकी नौकरी भी सुरक्षित है और आपका भविष्य भी सुरक्षित होगा ।

Recent Blogs

November 18, 2026

Role of Nurses in Nutrition and Sickness: Assessment, Care & Challenges

Read More
November 11, 2026

What Is H1N1 Flu? Symptoms, Spread, Diagnosis & Prevention

Read More
November 04, 2026

Breathing Circuit of an Anesthesia Machine: Components & Function

Read More
October 28, 2026

Family as a Unit of Health: Concept, Dimensions & Nursing Approach

Read More
October 26, 2026

Importance of Postnatal Checkups in Maternal and Newborn Care

Read More

Our Recruiters

  • Healthcare Recruiters
  • Hospitality Recruiters
Indraprastha Apollo Hospitals
fortis
max
Sir Ganga Ram Hospital
Sri Balaji Action Medical Institute
Agilus Laboratories
Dr. Lal Pathlabs
Oncquest Laboratories
blkmax logo
All India Institute of Medical Sciences (AIIMS)

DELHI PARAMEDICAL & MANAGEMENT INSTITUTE (DPMI)