logo icon

इन 10 खानो से आप प्रदूषण से अपने फेफड़े बचा सकते हैं

About Image
December 13, 2017

इन 10 खानो से आप प्रदूषण से अपने फेफड़े बचा सकते हैं: सर्दियों के दस्तक देते दी इस सर्द मौसम में स्मोग ने भी दस्तक दे दी। और लोगों के लिए एक बड़ी मुसबीत बन गया। इन दिनों मौसम में छायी धुंध एक तरफ रास्तों को भ्रमित करती है तो दूसरी तरफ फेफड़ो को खराब करती है। ये बढ़ता हुआ स्मॉग सबसे ज्यादा दिल्ली वासियों के लिये खतरा बना हुआ है। तो वहीं इसका असर अब देश के हर हिस्से में देखने को मिल रहा है। अभी तो स्मोग से सिर्फ सांस से जुड़ी बीमारियां हो रही हैं लेकिन ये स्मॉग अगर ऐसे ही बढ़ता रहा तो आपको फेफड़े का कैंसर दे सकता है।

इन 10 खानो से आप प्रदूषण से अपने फेफड़े बचा सकते हैं

स्मॉग की वजह से छींक आना, नाक से पानी आना, नाक में खुजली होना, नाक का चोक हो जाना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। नाक से स्मॉग के कण जैसे जैसे हमारे शरीर के अंदर जोते हैं, इनका दुष्प्रभाव अंगों पर दिखने लगता है। जैसे – गले में खिच-खिच और खराश की वजह से खांसी आने लगती है। ये कण फेफड़ों को भी प्रभावित करते हैं जिससे ब्रोन्काईटिस और अस्थमा होने का खतरा बना रहता है। अगर लम्बे समय तक स्मोग के सम्पर्क में रहें तो व्यक्ति को फेफड़े का कैंसर भी होने का खतरा रहता है। साथ ही आंखों में भी स्मॉग का सबसे भयंकर प्रभाव देखने को मिलता है।

स्मोग की वजह से आंखों में खुजली के साथ जलन होने लगती है और आंखों में पानी आने लगता है। इस कारण सिरदर्द भी हो सकता है और तो और माईग्रेन का अटैक भी पड़ सकता है। इसके अलावा रक्तचाप बढ़ जाता है जो कि शरीर क लिये बेहद हानिकारक होता है।

आज हम आपको फेफड़ों पर पड़ने वाले स्मोग के प्रभावों से बचने के 10 तरीके बताने जा रहे हैं। जिन्हें अपनाकर आप अपने फेफड़ों को स्वस्थ रख सकते हैं।

  1. तुलसी अदरक की चाय
    इन 10 खानो से आप प्रदूषण से अपने फेफड़े बचा सकते हैं

    स्मॉग से बचने के लिए तुलसी और अदरक की चाय पिएं। इससे गले के साथ फेफड़ो में जमे प्रदूषण से राहत मिलती है।

  2. शहद से बढ़ाएं इम्युनिटी

    इन 10 खानो से आप प्रदूषण से अपने फेफड़े बचा सकते हैं

    इस धुंध भरे मौसम में शहद का जरूर प्रयोग करें। शहद खाने से इम्यूनिटी बढ़ जाती है। जो कि इस प्रदूषण भरे मौसम में बीमारियों से बचाती है।

  3. लहसुन का सेवन

    इन 10 खानो से आप प्रदूषण से अपने फेफड़े बचा सकते हैं

    शायद ही कोई घर होगा जहाँ पर लहसुन का इस्तेमाल न होता हो। इसका का प्रयोग अनगिनत बीमारियों के इलाज के लिए होता है। बहुत से लोग इसे गर्मी में कम खाते है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। अब जबकि सर्दियाँ दस्तक दे चुकी है, तो हर कोई इसे आराम से खा सकता है और इस मौसम में होने वाली सांस की बीमारी के साथ फेफड़ों की बीमारी से भी आप बच सकते है।

  4. पानी की एहमियत

    पानी फेफड़ों की सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। पानी से फेफड़े गीले बने रहते और फेफड़ों की गंदगी इसी गीलेपन की वजह से बाहर निकल पाती है और फेफड़े सेहतमंद बने रहते हैं। इस लिये इस स्मोग से भरे मौसम में जहां तक हो सके साफ और गर्म किया हुआ पानी ही पिये।

  5. सेब का कमाल

    इन 10 खानो से आप प्रदूषण से अपने फेफड़े बचा सकते हैं

    सेब फ्लेनॉयड्स, विटामिन ई और विटामिन सी तीनों फेफड़ों को बेहतर तरीके के काम करने में मददगार होते हैं। सेब में ये तीनों पाए जाते हैं। इसके लिए बच्चों को सेब का जूस पिलाएं और खूद भी खांए। सेब खाने से आपके फएफड़े स्वस्थय रहेंगे।

  6. फेफड़ों के कैंसर से बचें

    इन 10 खानो से आप प्रदूषण से अपने फेफड़े बचा सकते हैं

    पत्ता गोभी, फूल गोभी और खासकर ब्रोकली से फेफड़ों के कैंसर का खतरा घटकर आधा रह जाता है। इन सभी में क्लोरोफिल पाया जाता है जो खून बनाने और इसे साफ रखने में अहम भूमिका निभाता है। इस लिये सर्द मौसम में बढ़ते स्मोग से आप ये चीजें खा कर बच सकते हैं।

  7. अदरक से बचाएं अपने फेफड़े

    स्मोग की वजह से फेफड़ों में सूजन, जलन जैसी दिक्कतें होने लगती है। इन मुसीबतों से बचने के लिये आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि अदरक में एंटी इनफ्लैमेट्री गुण होते हैं फेफड़ों में घुसे प्रदूषक तत्वों को शरीर से बाहर कर निरोगी बनाती है

  8. अनार का सेवन

    इन 10 खानो से आप प्रदूषण से अपने फेफड़े बचा सकते हैं

    अगर आप चाहते हैं आपके फेफड़ें स्वस्थय रहें तो आपको निरंतर अनार का सेवन करते रहना चाहिये क्योंकि, अनार में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। एंटी ऑक्सीडेंट शरीर की कोशिकाओं से विषैले पदार्थ को निकाल बाहर करते हैं। ऐसे में ये जहां फेफड़ों को कई सारी बीमारियों से बचाता है। वहीं फेफड़ों में ट्यूमर बनने से भी रोकता है।

  9. गाजर के गुण

    आप अपने फेफड़ों को बचाने के लिये गाजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योकि गाजर में विटामिन ए और विटामिन सी होता है। साथ ही गाजर में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो सेहतमंद फेफड़ों के लिए उपयोगी होते हैं।

  10. सिट्रस फलों का इस्तेमाल
    इन 10 खानो से आप प्रदूषण से अपने फेफड़े बचा सकते हैं

    अगर आप चाहते हैं आपके फेफड़े प्रदूषण और बीमारियों से बचें रहे तो आपको विटामिन सी से भरे फलों का प्रयोग करना चाहिये। इसके लिए आपको खट्टे फल जैसे- संतरा, नींबू, अंगूर, टमाटर, ब्रोकली आदि फलों और सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्मॉग के बारे में और जानने के लिए आप यह भी पढ़ सकते हैं:
https://goo.gl/jrZXDW( स्मॉग क्या है और इससे बचने के 10 उपाय) https://goo.gl/R4vDwv (स्मॉग से होने वाली 10 खतरनाक बीमारियां)

Recent Blogs

November 18, 2026

Role of Nurses in Nutrition and Sickness: Assessment, Care & Challenges

Read More
November 11, 2026

What Is H1N1 Flu? Symptoms, Spread, Diagnosis & Prevention

Read More
November 04, 2026

Breathing Circuit of an Anesthesia Machine: Components & Function

Read More
October 28, 2026

Family as a Unit of Health: Concept, Dimensions & Nursing Approach

Read More
October 21, 2026

Disaster Management Nursing: Phases, Roles & Responsibilities of Nurses

Read More

Our Recruiters

  • Healthcare Recruiters
  • Hospitality Recruiters
Indraprastha Apollo Hospitals
fortis
max
Sir Ganga Ram Hospital
Sri Balaji Action Medical Institute
Agilus Laboratories
Dr. Lal Pathlabs
Oncquest Laboratories
blkmax logo
All India Institute of Medical Sciences (AIIMS)

DELHI PARAMEDICAL & MANAGEMENT INSTITUTE (DPMI)