logo icon

इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी / ECG) तकनीशियन में सवारें अपना करियर

About Image
September 18, 2017

इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी / ECG) तकनीशियन में सवारें अपना करियर : इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम तकनीशियन को कार्डियोग्राफ़िक तकनीशियन भी कहा जाता है। ईसीजी मशीन का इस्तेमाल करके पेशेंट्स का हार्ट रेट्स मापना, कार्डियक रीदम को मॉनिटर करना, दिल और रक्त वाहिकाओं में अनियमितताओं को खोजने में चिकित्सकों की मदद करना, अधिग्रहीत डेटा एकत्रित करना, रोगी की चिकित्सा की स्थिति को डायिगनोज करना और हृदय रोग विशेषज्ञों की सहायता करना ही इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम तकनीशियन का काम होता है। इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम तकनीशियन में करियर बनाने के काफी फयिदे भी है जैसे की देश भर के अस्पतालों, चिकित्सक कार्यालयों, प्रयोगशालाओं और क्लीनिकों में आसानी से काम कर सकते हैं और चाहें तो अपने आस पास के अस्पतालों में भी काम कर सकते हैं, इसके अलावा इस फील्ड में जॉब के लिए खासा विकास देखा जा रहा है, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और कार्डियोपल्मोनरी में विशेषज्ञ बनने के लिए भी सुनहरे अवसर है, ह्रदय रोगियों की मदद करना, चिकित्सकों, रोगियों और टेक्नोलॉजिस्ट से लगातार बातचीत काम के दिनों को दिलचस्प बनाता है और नुकसान की बात करे तो यह तनाव भरी नौकरी होती है और इस फील्ड में आपको शायद वीकेंड व देर रात तक भी काम करना पड़ सकता है।

ECG

 

नेचर ऑफ़ वर्क

ईसीजी तकनीशियन इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम उपकरणों का उपयोग करके मरीज की दिल की विद्युत गतिविधियों को इलेक्ट्रोड के माध्यम से प्रेषित होते हैं जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े होते हैं उनसे दिल की विद्युत् गतिविधियों की जानकारी रिकॉर्ड करते हैं। इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम तकनीशियन आम तौर पर अस्पतालों, प्रयोगशालाओं या हृदय रोग विशेषज्ञों के कार्यालयों में काम करते हैं। यह आम तौर पर 40 घंटे एक सप्ताह में काम करते हैं, हालांकि आवश्यकता अनुसार कभी-कभी इन्हें सप्ताह के अंत में भी काम करना पड़ जाता है। ईसीजी प्रयोगशालाओं के साथ कार्यरत होकर भी यह काम करते है। इसके अतिरिक्त, यह आपातकालीन समय में भी बुलाए जा सकते हैं।

ईसीजी तकनीशियनों को नियमित आधार पर मरीजों और प्रयोगशालाओं के उपकरणों को लाने ले जाने का भी काम करना पड़ता है। तकनीशियनों को उन रोगियों के साथ जो दिल की गंभीर स्थिति से गुजर रहे हैं उनको सँभालने के लिए तैरान रहना होगा।

कर्तव्य और उत्तरदायित्व

इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम तकनीशियनों का कर्तव्य ईसीजी के टेस्ट प्रोसीजर की देख रेख करना, ईसीजी के रीडिंग्स को रिकॉर्ड करना, तनाव परीक्षणों को पूरा करना, एडमिनिस्टर होल्टर मोनिटरिंग का परिक्षण करना, विशेषज्ञों को ईसीजी का टेस्ट डाटा मुहैया करना, ईसीजी परीक्षण की प्रक्रियाओं का देखरेख करना ही इनका कर्तव्य होता है। इसके अलावा यह गैर इनवेसिव उपकरण का प्रयोग करके रोगी की हृदय की गतिविधियों का परीक्षण करते हैं, ईसीजी प्रक्रियाओं के माध्यम से रोगी को गाइड करते हैं और प्रयोगशालाओं के उपकरणों की देखरेख करते हैं।

कोर्स एवं योग्यता

डीपीएमआई की प्रिंसिपल अरूणा सिंह के मुताबिक इस कोर्स में डिप्लोमा के लिए अभ्यर्थी का किसी भी संकाय वा किसी भी मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। कोर्स के दौरान विद्यार्थी को 1 साल में 2 सेमेस्टर में कोर्स को पूरा करना है जिसमे उन्हें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनो प्रदान किया जाता है, यह कोर्स दिल और सीने की शरीर रचना विज्ञान और शरीर क्रिया विज्ञान पर महत्वपूर्ण पृष्ठभूमि को भी कवर करता है। दिल की की विद्युत चालन प्रणाली और ईसीजी की व्याख्या भी पढाई जाती है।

अवसर

डिप्लोमा इन इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम टेक्नोलॉजी कोर्स करने के बाद अभ्यर्थी के लिए सरकारी और गैरसरकारी विभागों में कई अवसर खुल जाते हैं। आपदा स्तिथि में सबसे ज्यादा जरुरत मेडिकल सहयोगियों की होती है जिसमे यही तकनीशियन मेडिकल सुविधाएँ प्रदान कराने में काम आते हैं। इस कोर्स पूरा करने के बाद देश भर के अस्पतालों, चिकित्सक कार्यालयों, प्रयोगशालाओं और क्लीनिकों में आसानी से काम कर सकते हैं और चाहें तो अपने आस पास के अस्पतालों में इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम तकनीशियन के तौर पर भी काम कर सकते हैं। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और कार्डियोपल्मोनरी में विशेषज्ञ बनने के लिए भी सुनहरे अवसर हैं।

वेतन

इस क्षेत्र में न्यूनतम सैलरी 15 से 20 हजार होती है और तजुर्बे के साथ साथ सैलरी में भी इजाफा होता चला जाता है। सरकारी या गैर सरकारी अस्पतालों में यह तकनीशियन अपने अनुभव के बाद अधिकारी पद के लिए भी आवेदन कर सकते है जिसमे न्यूनतम सैलरी 40 से 50 हज़ार तक होती है। एक सर्वे के मुताबिक इस फील्ड में 2022 तक 30 प्रतिशत जॉब में खासा इजाफा देखा गया है।

ADMISSION FOR ACADEMIC SESSION 2017-18 IS OPEN..

FOR MORE DETAILS,

MOBILE : +91-9540777001/2, 7290005127, 7290005128, 7290005129, 7290005130

E-mail : admissions@dpmiindia.com, info@dpmiindia.com

visit our website: www.dpmiindia.com

————————————————————————————–

FOR FRANCHISEE OPPORTUNITY WITH DPMI:

Phone : +91 9540777006, +91 8743943535, +91 7290005144

E-mail : hodfranchiseedpmi@gmail.com

Recent Blogs

November 18, 2026

Family as a Unit of Health: Concept, Dimensions & Nursing Approach

Read More
November 11, 2026

Disaster Management Nursing: Phases, Roles & Responsibilities of Nurses

Read More
November 04, 2026

Breathing Circuit of an Anesthesia Machine: Components & Function

Read More
October 31, 2026

Medicolegal Aspects of Death in the Operation Theatre

Read More
October 28, 2026

What Is H1N1 Flu? Symptoms, Spread, Diagnosis & Prevention

Read More

Our Recruiters

  • Healthcare Recruiters
  • Hospitality Recruiters
Indraprastha Apollo Hospitals
fortis
max
Sir Ganga Ram Hospital
Sri Balaji Action Medical Institute
Agilus Laboratories
Dr. Lal Pathlabs
Oncquest Laboratories
blkmax logo
All India Institute of Medical Sciences (AIIMS)

DELHI PARAMEDICAL & MANAGEMENT INSTITUTE (DPMI)