logo icon

फ्लेबोटोमी में भरें करियर की उड़ान

About Image
April 24, 2016

फ्लेबोटोमी में भरें करियर की उड़ान: फ्लेबोटोमी मेडिकल और मेडिकल लैब्स की फील्ड का वो अहम हिस्सा है जिसकी किसी भी तरह की चिकित्सा में सबसे मुख्य भूमिका होती है, जो पेशेंट्स के इलाज़ से पहले उनके खून की जांच करते हैं, खून के सैंपल्स इकठ्ठा करते हैं और शरीर में हो रही बीमारी का पता लगाते हैं। फ्लेबोटोमी तकनीशियन और फ्लेबोटोमिस्ट मेडिकल की फील्ड में एक व्यापक श्रेणी में आता है। ब्लड बैंक तकनीशियन, आमतौर पर फ्लेबोटोमिस्ट के रूप में प्रशिक्षित किये जाते हैं और यह मरीजों के साथ विभिन्न सेटिंग्स, ब्लड को इकट्ठा करने और लेबलिंग करने का काम करते हैं। फ्लेबोटोमिस्ट आमतौर पर मेडिकल प्रयोगशालाओं और ब्लड बैंक्स में काम करते हैं। जहाँ यह संचरण के लिए डोनर से ब्लड कलेक्ट करके स्टोर करते हैं। इसके अलावा ब्लड का टाइप, और कारपोरेशन के तहत आता है और इस कोर्स को करके आप एक अच्छा भविष्य तो बना ही सकते हैं साथ ही प्रधानमंत्री के मिशन कौशल भारत, कुशल भारत में भी साथ दे सकते हैं।

नेचर ऑफ़ वर्क

फ्लेबोटोमिस्ट और फ्लेबोटोमी तकनीशियन की ज्यादातर गतिविधियां कार्यालय आधारित होती हैं मतलब ज्यादातर उनका काम लैब्स में ही होता है। वह ब्लड बैंक्स और प्रयोगशालाओं में ही काम करते हैं। डोनर से ब्लड लेकर उसकी बारीकी से रिसर्च करना, उस ब्लड का टाइप पता करने और खासकर वह ब्लड कितना सुरक्षित है यह देखना फर आपातकालीन समय के लिए उस ब्लड को स्टोर करने तक का काम फ्लेबोटोमिस्ट और फ्लेबोटोमी तकनीशियन का ही होता है। इसके अलावा हॉस्पिटल्स की लैब में पेशेंट्स के ब्लड की जांच करना और उससे सम्बन्धी जानकारियों को इकठ्ठा करना भी फ्लेबोटोमिस्ट का काम होता है। इन सभी कार्य के साथ-साथ तकनीशियन ब्लड का रिकॉर्ड भी तैयार करता है। जो उम्मीदवार इस फील्ड में अपना करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने की छमता होनी आवश्यक है और साथ ही उनमे एक अच्छा विश्लेषणात्मक कौशल भी होना चाहिये।

कोर्स एवं योग्यता

डीपीएमआई की प्रिंसिपल अरूणा सिंह के मुताबिक डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स इन फ्लेबोटोमी टेक्नोलॉजी के लिए अभ्यर्थी का साइंस साइड से किसी भी मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इन कोर्स के दौरान अभ्यर्थियों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग में खासा ध्यान रखा जाता है, जिसमे उन्हें तरह तरह के ब्लड सैंपल्स की जांचे करना सिखाई जाती हैं और इसके अलावा ब्लड की हर एक जरुरी तत्व को समझाया जाता है, इन्हें लैब्स में भी प्रशिक्षण कराया जाता है। साथ ही कोर्स के दौरान आपातकालीन स्थिति या किसी भी तरह की आपदा की स्थिति में किस तरह से निपटा जाए और कैसे उस स्तिथि में काबू पाया जाए वो भी सिखाया जाता है। इस फील्ड में आप एसएससी के द्वारा भी परीक्षा देकर किसी भी सरकारी पद के लिए आवेदन कर सकते है।

स्किल्स रिक्वायर्ड

एक फ्लेबोटोमिस्ट या फ्लेबोटोमी तकनीशियन को अपने काम के अलावा कुछ जरुरी स्किल्स का भी ज्ञान होना चाहिये जैसे कंप्यूटर और डाटा एंट्री की समझ होनी आवश्यक है, सभी चीजों की बारीकी से समझ जैसे जांच में होने वाली सभी तकनीकियों की समझ, इंटरपर्सनल कम्युनिकेशन स्किल्स, आंख और हाथों का कोआर्डिनेशन जैसी अन्य खूबियां एक फ्लेबोटोमिस्ट में होनी अनिवार्य होती हैं। जिससे वह अपने काम को और अच्छे से परफॉर्म कर पता है और बेहतर रिजल्ट्स देता है।

अवसर

यूं तो इस कोर्स में डिप्लोमा लेने के बाद हर राज्य में सरकारी व गैर सरकारी विभाग में नौकरी के कई नए अवसर खुल जायेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी प्राइवेट हॉस्पिटल्स या प्राइवेट लैब में भी काम करके खासा पैसा कम सकता है। वर्तमान समय की अगर बात की जाए तो मेडिकल लैब्स की मार्किट में भरमार है और बड़ी बड़ी कंपनियां जैसे डॉ पाथ लैब और रैनबैक्सी तो हर एक शहर में अपनी लैब्स की एक ब्रांच खोली है जिसमे ब्लड बैंक डिपार्टमेंट में खासा डिमांड है। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंक्स में भी अभ्यर्थी नौकरी पा सकता है। ब्यूरो और लेबर स्टेटिस्टिक्स (बीएलएस) के मुताबिक 2024 तक देश और विदेश में फ्लेबोटोमिस्ट के करियर के अवसर 25 प्रतिशत और बढ़ जायेंगे।

सैलरी

डिप्लोमा और सर्टिफिकेट इन ब्लड बैंक टेक्नोलॉजी का कोर्स करने के बाद आप बतौर तकनीशियन के तौर पर किसी भी ब्लड बैंक बैंक में काम कर सकते हैं। और अनुभव के आधार पर आप रिसर्च करके ब्लड बैंक स्पेशलिस्ट भी बन सकते हैं। इन्हें शुरूआती वेतन के तौर पर 15 हजार से लेकर 20 हजार तक मिल सकता है। लेकिन तजुर्बे के आधार पर उनके वेतन में इजाफा होता चला जाता है। साथ ही खुद की लैब भी शुरू कर सकते हैं या किसी प्राइवेट लैब में भी वे उचित वेतन पर काम कर अपना करियर संवार सकते हैं।

दिल्ली पैरामेडिकल एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली

www.dpmiindia.com

ADMISSION FOR ACADEMIC SESSION 2017 IS OPEN..

FOR MORE DETAILS,

MOBILE : +91-9540777001/2, 7290005127, 7290005128, 7290005129, 7290005130

E-mail : admissions@dpmiindia.com, info@dpmiindia.com

visit our website: www.dpmiindia.com

————————————————————————————–

FOR FRANCHISEE OPPORTUNITY WITH DPMI:

Phone : +91 9540777006, +91 8743943535, +91 7290005144

E-mail : hodfranchiseedpmi@gmail.com

Recent Blogs

November 18, 2026

Family as a Unit of Health: Concept, Dimensions & Nursing Approach

Read More
November 11, 2026

Disaster Management Nursing: Phases, Roles & Responsibilities of Nurses

Read More
November 04, 2026

Breathing Circuit of an Anesthesia Machine: Components & Function

Read More
October 31, 2026

Medicolegal Aspects of Death in the Operation Theatre

Read More
October 28, 2026

What Is H1N1 Flu? Symptoms, Spread, Diagnosis & Prevention

Read More

Our Recruiters

  • Healthcare Recruiters
  • Hospitality Recruiters
Indraprastha Apollo Hospitals
fortis
max
Sir Ganga Ram Hospital
Sri Balaji Action Medical Institute
Agilus Laboratories
Dr. Lal Pathlabs
Oncquest Laboratories
blkmax logo
All India Institute of Medical Sciences (AIIMS)

DELHI PARAMEDICAL & MANAGEMENT INSTITUTE (DPMI)