logo icon

बॉडी फैट घटाने के 10 अदभुत खाने

About Image
December 27, 2017

बॉडी फैट घटाने के 10 अदभुत खाने: जैसे-जैस वक्त बदलता जा रहा है, वैसे-वैसे लोगों का रहन–सहन से लेकेर खानपान भी बदलता जा रहा है। यही कारण है कि काफी लोग अब सुबह का नाशता ये सोच कर छोड़ देते हैं कि वो मोटे हो रहे हैं। काफी लोग तो पतला होने के लिये पूरे –पूरे दिन खाना नहीं खाते। उन्हें लगता है कि, अगर वो खाना खाएंगे तो मोटे हो जायेगें। मोटापे को लकेर सबसे ज्यादा लड़कियां सीरियस नजर आती हैं। इसलिये वो खाने से दूर रहना ही बेहतर समझती हैं। लेकिन उनकी ये सबसे बड़ी भूल है। कोई भी इंसान अगर मोटापा कम करना चाहता है और ये सोचता है कि वो खाना कम करके या न खाकर पतला हो जायेगा तो ये उसकी सबसे बड़ी भूल हैं। क्योंकि खाना न खाने से सिर्फ कमजोरी आती है। इसलिये ये जानकारी उन लोगों के लिये हैं जो खाना बिना छोड़े पतला होना चाहते हैं।

आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका सेवन आप सुबह नाश्त में करके अपने सेहत भी बना सकते हो और पतले भी हो सकते हैं।

1. बादाम के फायदे

10 Foods to help prevent Obesity

बादाम के फायदे के बारे में भला कौन नहीं जानता। प्रोटीन से भरपूर यह नट्स मांसपेशियों को बनाने के साथ-साथ शरीर में फैट को भी जमा नहीं होने देते हैं। अगर आप सुबह दूध के के साथ हल्के तले हुए बादाम खाएंगे तो आप मोटापे से तो निजात पा ही सकते हैं साथ ही में अपनी सेहत भी बना सकते हैं।

2. अंडे की एनर्जी

बॉडी फैट घटाने के 10 अदभुत खाने

अगर आप चाहते हैं कि आपकी सुबह बहुत ही अच्छी और हेल्थी हो, तो आप नाश्ते में दो उबले अंडे खाना बिल्कुल भी न भूले। क्योंकि अंडे आपको पूरे दिन एनर्जी तो देंगे ही साथ ही में आपको मोटा भी नहीं होने देंगे।

3. दलिये से चर्बी घटाएं

बॉडी फैट घटाने के 10 अदभुत खाने

सुबह के नाश्ते में दलिये का सेवन करना बहुत ही लाभदायक होता है। इसमें उपस्थित फाइबर की मात्रा शरीर की चर्बी को कम करती है। इसे खाने से लंबे समय तक पेट के भरे होने का एहसास होता है जिससे दोपहर के खाने से पहले बार-बार कुछ खाने की इच्छा ख़तम होती है। साथ ही बढ़ती चर्बी खत्म हो जाती है।

4.स्वादिष्ट उपमा का कमाल

बॉडी फैट घटाने के 10 अदभुत खाने

सूजी का उपमा भी वेट लॉस के लिए एक हेल्थी ब्रेकफास्ट है। इसमें कई तरह के एंटीआक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो वजन को कम करने में सहायक होते हैं। इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है जिससे खा कर आप अनचाहे भोजन से बच सकते हैं।

5.चने का प्रोटीन

काले या काबुली चनों को रात में भिगोकर आप सुबह अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। ऐसा करके आप ज्यादा मात्रा में प्रोटीन और विटामिन पा सकते हैं। चनों में बहुत एनर्जी होती है। इसे खाकर आप अनचाहे मोटापे से बच सकते हैं।

6.शकरकंद का नाश्ता

बॉडी फैट घटाने के 10 अदभुत खाने

वजन कम करने के लिए सुबह के नाश्ते में आप शकरकंद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शकरकंद कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है, साथ ही यह फाइबर से भरपूर है। यह शरीर में जमी चर्बी को निकाल देता है। और बढ़ते मोटापे में रा हत देता है।

7. सब्ज़ियों का सैंडविच

बॉडी फैट घटाने के 10 अदभुत खाने

ब्रेकफास्ट में ब्रेड के साथ कच्ची सब्जियाँ जैसे टमाटर, ककड़ी, चुकंदर, प्याज से मिलकर बना नाश्ता भी वजन कम करने में कम करता है।और खाने में भी अच्छा लगता है। आप इसे अपनी डाईट में शामिल करके अपना दिन अच्छा बना सकते हैं।

8. नाश्ते में दही

बॉडी फैट घटाने के 10 अदभुत खाने

दही का सेवन भी पाचन क्रिया को सही रखता है, इसके साथ ही यह वजन कम करने में भी फायदेमंद है। आप सुबह कम ऑयली पराठे के साथ दही खा सकते हैं।

9. सोया और टोफू का प्रोटीन

बॉडी फैट घटाने के 10 अदभुत खाने

टोफू और सोया में बहुत कम कैलोरी फैट होता है, जिसमे प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसके सेवन से आपके शरीर में चर्बी जमा नहीं होती है, और वजन भी नहीं बढ़ता है।तो कल से ही अपने नाश्ते में इसे इसंतेमाल जरूर करें।

10. लिक्विड डाइट पर दें ज़ोर

बॉडी फैट घटाने के 10 अदभुत खाने

वजन घटाने में लिक्विड चीज़े ज्यादा फायदा करती है और सब्जिया तो बहुत फायदेमंद होती है| तो आज से ही अपनी पसंदीदा वेजिटेबल्स का जूस निकालकर कर उसमे नमक और निम्बू का रस मिला ले और फिर सेवन करें ।

इन सब खानो से आपका ब्रेकफस्ट टेस्टी रहेगा, आप दिन भर ऊर्जा से भरे होंगे और आपका फैट भी कम हो जायेगा।

Also Read: अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो यह ज़रूर पढ़ें

Recent Blogs

September 30, 2026

Importance of Sterilization in CSSD | Infection Control & Patient Safety

Read More
September 23, 2026

Medicolegal Aspects of Anesthesia | Legal Duties & Patient Safety

Read More
September 16, 2026

The Rise of Vegan Cuisine in Hotels | Plant-Based Dining Trends

Read More
September 11, 2026

Impact of Climate Change on the Hospitality Sector | Challenges & Sustainable Solutions

Read More
September 09, 2026

Impact of the Pandemic on Healthcare Education | DPMI

Read More

Our Recruiters

  • Healthcare Recruiters
  • Hospitality Recruiters
Indraprastha Apollo Hospitals
fortis
max
Sir Ganga Ram Hospital
Sri Balaji Action Medical Institute
Agilus Laboratories
Dr. Lal Pathlabs
Oncquest Laboratories
blkmax logo
All India Institute of Medical Sciences (AIIMS)

DELHI PARAMEDICAL & MANAGEMENT INSTITUTE (DPMI)